- क्रिसमस का त्योहार
- श्री सत्य साई बाल विकास रैली गान
- क्रिसमस ट्री क्राफ्ट (क्रिसमस वृक्ष शिल्प कला)(Group I & Group II)
- क्रिसमस-पताका
- क्रिसमस स्टार क्राफ्ट (क्रिसमस तारा - शिल्प कला)
- क्रिसमस पुष्पांजलि - निरुपयोगिता से उपयोगिता की ओर
- सांता क्लॉज़ कला और शिल्प गतिविधि
श्री सत्य साई बाल विकास रैली गान
भगवान श्री सत्य साई बाबा के ५०वें जन्मदिन महोत्सव पर समर्पित – १९७५
- साई साई जपते चलो बोलो मिलकर साईराम,
- महामंत्र है महानाम है युग युग का है ये वरदान,
- इस एक नाम के जपने से ही भवसागर तर जाए,
- दिव्य नाम है जप ले प्राणी जन्म सफल हो जाए,
- साईराम साईराम जय जय साईराम,
- साई राम साईराम जय जय साईराम.
- यह नाम सिखाता सत्य की महिमा सत्य सा तप ना कोई,
- यह नाम सिखाता राह धर्म का धर्म सा मत न कोई,
- यह नाम सिखाता शांति से जीना शांति सा तप न कोई,
- यह नाम सिखाता प्रेम ही जीवन प्रेम सा सत्य न कोई,
- साईराम साईराम------------------
- इस नाम ने हमको गुरुजनों की सेवा करना सिखाया,
- माता पिता के आज्ञाकारी बनना इसने बताया,
- इस नाम ने हमको हर प्राणी से प्रेम ही करना सिखाया,
- जीवन क्या और जीव है क्या यह भेद हमें समझाया,
- साईराम साईराम --------------------
- यह नाम ही गंगा नाम ही जमुना काशी और प्रयागा,
- बृन्दावन मथुरा द्वारका शिर्डी पर्ती कैलासा,
- यह नाम ही ब्रम्हा नाम ही विष्णु रामकृष्ण शिव भोलेनाथ,
- नाम में सारेे लोक छुपे हैं क्या धरती और क्या आकाश,
- साईराम साईराम -----------------
- साई पताका के चिन्ह में देख भरा है ज्ञान,
- काम धूल है क्रोध है कांटे लोभ मोह अज्ञान, by
- इनको तजने से ही जीवन होगा कमल समान,
- गले लगा लेंगे फिर तुझको सत्य साई भगवान,
- जय जय सत्य साई भगवान (2)
- जय जय सत्य साई भगवान (4)
क्रिसमस ट्री क्राफ्ट (क्रिसमस वृक्ष शिल्प कला)
(आइसक्रीम की डंडियों (स्टिक) से निर्मित - प्रथम समूह के बच्चों के लिए)
समाहित मूल्य:
- पर्व को उत्साह के साथ मनाना।
- एक समूह में काम करना सीखना।
- बेकार की चीजों में से उत्तम चीज बनाना।
क्रिसमस के त्यौहार के बारे में बच्चों के साथ चर्चा करें। इस बात पर विस्तृत चर्चा करें कि उत्सव, परिवार को कैसे प्यार में एक साथ बांधता है। बता दें कि उपहार देना और प्राप्त करना प्रेम का परिचायक है। घर पर केक या कुकीज पकाना भी परिवार के लिए प्यार का इजहार करने का एक तरीका है। उपयोग किए गए, किन्तु अच्छी स्थिति के खिलौने, कपड़े जरूरतमंद बच्चों को दान करना भी प्रेम की अभिव्यक्ति है। कचरे से शिल्प बनाना पर्यावरण के प्रति प्रेम भरा कार्य है!
आवश्यक सामग्री:- आइसक्रीम की डंडियां
- कपड़ा / एक्रिलिक पेंट
- सितारा, मोती
- गोंद, कैंची
- कल्पना के अनुसार सजावट सामग्री!
गतिविधि:
- आइसक्रीम की तीन डंडियों को अपनी पसंद के रंग में रंग लें। उन्हें एक साथ त्रिकोण आकार में गोंद से चिपका लें । यह क्रिसमस ट्री के लिए फ्रेम बनाता है।
- पेड़ों को रोशन करने के लिए स्टिक पर सितारे चिपकाएं।
- छाल का प्रभाव देने के लिए नीचे की आधार वाली डंडी के केंद्र पर आइसक्रीम की आधी डंडी चिपकाएं।
- इस्तेमाल किए गए गिफ्ट रैपिंग पेपर से एक स्टार को काट सकते हैं और इस स्टार को पेड़ के शीर्ष पर चिपका सकते हैं।
- आप इस पेड़ को अपने प्रियजनों को उपहार में दे सकते हैं। यह एक बड़े केक के ऊपर भी रखा जा सकता है ताकि पर्व का प्रभाव पैदा किया जा सके या क्रिसमस के बड़े वृक्ष पर भी लटकाया जा सकता है।

क्रिसमस ट्री क्राफ्ट (क्रिसमस वृक्ष शिल्प कला)
(आइसक्रीम की डंडियों (स्टिक) से निर्मित - द्वितीय समूह के बच्चों के लिए)
समाहित मूल्य:
- पर्व को उत्साह के साथ मनाना।
- एक समूह में काम करना सीखना।
- बेकार की चीजों में से उत्तम चीज बनाना।
कार्य की पूर्व भूमिका:
क्रिसमस के त्यौहार के बारे में बच्चों के साथ चर्चा करें। इस बात पर विस्तृत चर्चा करें कि उत्सव, परिवार को कैसे प्यार में एक साथ बांधता है। बता दें कि उपहार देना और प्राप्त करना प्रेम का परिचायक है। घर पर केक या कुकीज पकाना भी परिवार के लिए प्यार का इजहार करने का एक तरीका है। उपयोग किए गए, किन्तु अच्छी स्थिति के खिलौने, कपड़े जरूरतमंद बच्चों को दान करना भी प्रेम की अभिव्यक्ति है। कचरे से शिल्प बनाना पर्यावरण के प्रति प्रेम भरा कार्य है!
आवश्यक सामग्री:- आइसक्रीम की डंडियां
- कपड़ा / एक्रिलिक पेंट
- सितारा, मोती
- गोंद, कैंची
- कल्पना के अनुसार सजावट सामग्री!
गतिविधि:
- रंगीन आइसक्रीम स्टिक लें या अपने पसंद के रंग से डंडी को रंग लें।
- आइसक्रीम की डंडियों को अलग-अलग आकार में काटें जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।
- अलग-अलग आकार की आइसक्रीम स्टिक को भूरे रंग की स्टिक पर छोटे से बड़े क्रम में ऊपर से नीचे तक इस तरह चिपकाएं कि उसकी आकृति नीचे से ऊपर जाते हुए क्रमशः सकरी होती दिखाई दे।
- सबसे छोटी हरी आइसक्रीम स्टिक (सबसे ऊपर) और बैंगनी रंग की छड़ी के बीच आप चित्र में दिखाए अनुसार फंदे में डोरी बांध सकते हैं।
- सीढ़ियों को सितारों, चमकीले छोटे-छोटे पत्थरों या स्टिकर से सजाएं।
- आप ऐसे कई छोटे- छोटे क्रिसमस ट्री बनाकर अपने बड़े क्रिसमस ट्री पर सजावट के रूप में लटका सकते हैं या पर्व की शोभा बढ़ाने के लिए इन्हें अपने कमरे में यहाँ-वहाँ लटका सकते हैं!




क्रिसमस-पताका
(बालविकास के प्रथम एवं द्वितीय समूह छात्रों के लिए - पेपर शिल्प)

मूल्य-वृद्धि:
- उत्सव को उत्साह पूर्ण बनाना।
- एक समूह में काम करना सीखना।
- चित्र कला कौशल में वृद्धि करना।
पूर्व नियोजन:
क्रिसमस के त्यौहार के बारे में बच्चों के साथ चर्चा करें। इस बात पर विस्तृत चर्चा करें कि उत्सव के माध्यम से परिवार में प्रेम और निकटता बढ़ती है। यह भी स्पष्ट करें कि उपहार देना और प्राप्त करना प्रेम की अभिव्यक्ति है। घर पर केक या कुकीज पकाना भी परिवार के लिए प्यार का इजहार करने का एक तरीका है। उपयोग किए गए, किन्तु अच्छी स्थिति के खिलौने, कपड़े जरूरतमंद बच्चों को दान करना भी उनके प्रति सौहार्द प्रकट करना है। शिल्प कला का महत्व बतायें कि इससे रचनात्मकता का विकास होता है!
आवश्यक सामग्री:- रंगीन कागज(ए 4 - माप का) - प्रति बच्चे को आधा ए 4 शीट
- गोंद
- गोंद
- उपरोक्त वीडियो में दिखाए अनुसार कागज को मोडे़ं।
- पेपर को आधा काटें।
- बच्चों को आवश्यकतानुसार दलों में विभाजित करें।
- प्रति बच्चे को आधा ए 4 शीट और उनकी पसंद के कुछ टेम्पलेट (आकृतियाँ) जैसे तारे, दिल, स्नोमैन (हिममानव) या क्रिसमस ट्री वितरित करें।
- पताका बनाने के लिए निम्न चरणों का पालन करें।
- शीट को मोड़ें जैसा कि उपरोक्त वीडियो में दिखाया गया है।
- अपनी पसंद का आकार बनाएं।
- आकार को काटें।
- पताका (स्ट्रीमर) तैयार है!
- पताकाओं को इकट्ठा करने और किनारों को गोंद से चिपकाने के लिए गुरु, बच्चों का मार्गदर्शन कर सकते हैं।
- बालविकास केंद्र या कक्षा को सजाएं!
- चरण 1 से चरण 6 तक का पालन करें।
- स्नोमैन (हिममानव) की रूपरेखा या आकृति बनायें।
- बनाई हुई आकृति को काटें।
- पताकाओं के लिए हिममानव तैयार हैं।
- अतिरिक्त रूपरेखा को चित्रित करें।
- स्नोमैन स्ट्रीमर (हिममानव वाली पताकाएं) तैयार हैं।
- पताकाएं इकट्ठा करें, किनारों को चिपकाएं और बालविकस केंद्र या क्लास रूम को सजाएं।
- चरण 1 से चरण 6 तक का पालन करें।
- एक तारे की आकृति लें।
- पेंसिल के साथ ट्रेस करें।
- तारे को काटें।
- तारा पताकाएं तैयार हैं।
- स्ट्रीमर्स इकट्ठा करें, किनारों को चिपकाएं और बालविकस सेंटर या क्लास रूम को सजाएं।
- चरण 1 से चरण 6 तक का पालन करें।
- एक पेड़ की आकृति लें।
- पेंसिल के साथ ट्रेस करें।
- पेड़ को काटें।
- वृक्षाकार पताकाएं तैयार हैं।
- स्ट्रीमर्स इकट्ठा करें, किनारों को चिपकाएं और बालविकस सेंटर या क्लास रूम को सजाएं।













क्रिसमस वृक्ष पताकाएं




क्रिसमस स्टार क्राफ्ट (क्रिसमस तारा - शिल्प कला)
(व्यर्थता से उत्कृष्टता का निर्माण-आइसक्रीम की डंडियों से निर्मित कला)

समाहित मूल्य:
- पर्व को उत्साह के साथ मनाना।
- एक समूह में काम करना सीखना।
- बेकार की चीजों में से उत्तम चीज बनाना।
क्रिसमस के त्यौहार के बारे में बच्चों के साथ चर्चा करें। इस बात पर विस्तृत चर्चा करें कि उत्सव ,परिवार को कैसे प्यार में एक साथ बांधता है। बता दें कि उपहार देना और प्राप्त करना प्रेम का परिचायक है। घर पर केक या कुकीज पकाना भी परिवार के लिए प्यार का इजहार करने का एक तरीका है। उपयोग किए गए, किन्तु अच्छी स्थिति के खिलौने, कपड़े जरूरतमंद बच्चों को दान करना भी प्रेम की अभिव्यक्ति है। कचरे से शिल्प बनाना पर्यावरण के प्रति प्रेम भरा कार्य है!
आवश्यक सामग्री:- आइसक्रीम स्टिक (डंडियां)
- कपड़े / एक्रिलिक पेंट
- सितारा, सीक्वेंस
- गोंद, कैंची
- धागा
- कल्पनानुसार सजावट की सामग्री
- आइसक्रीम की छह डंडियों को अपने पसंदीदा रंग में रंग लें।
- उन्हें गोंद द्वारा सितारे का आकार प्रदान करें।
- इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
- स्टार (तारे) को रोशन करने के लिए डंडियों पर सीक्वेंस को चिपकाएं।
- चित्र में दिखाए अनुसार धागे का एक टुकड़ा संलग्न करें।
- आप इस स्टार को अपने प्रियजनों को उपहार में दे सकते हैं। यह एक बड़े केक के ऊपर भी रखा जा सकता है ताकि त्यौहार को आकर्षक बनाया जा सके या इसे क्रिसमस के पेड़ पर भी लटकाया जा सकता है।
क्रिसमस पुष्पांजलि - निरुपयोगिता से उपयोगिता की ओर
क्रिसमस के एक सजावटी चिन्ह के रूप में सैकड़ों वर्षों से पुष्पांजलि का उपयोग किया जाता रहा है। यह विकास और चिरस्थायी जीवन का प्रतिनिधित्व करता है। गोलाकार आकृति किसी भी प्रारंभ या अंत के बिना अनंत काल का प्रतिनिधित्व करती है। जब हम क्रिसमस के समय में एक पुष्पांजलि देखते हैं, तो यह धीरे-धीरे हमें क्रिसमस के सही अर्थ प्रेम के विस्तार की याद दिलाता है।
पुरानी सीडी से एक सुंदर क्रिसमस पुष्पांजलि कैसे तैयार कर सकते हैं, इस वीडियो में उसका चरण-दर-चरण प्रस्तुतिकरण किया गया है।
आइये इस क्रिसमस पर हम अपने दरवाजे पर एक अनोखी क्रिसमस पुष्पांजलि लटकाकर हमारे हृदय में सबके प्रति प्यार का विस्तार करें!
सांता क्लॉज़ कला और शिल्प गतिविधि
(बालविकास द्वितीय समूह के छात्रों के लिए)

समग्रित मूल्य:
- उत्सव को उत्साह पूर्ण बनाना।
- एक समूह में काम करना सीखना।
- सृजनशीलता
- चित्र कला कौशल में वृद्धि करना।
- सहनशीलता
क्रिसमस के त्यौहार के बारे में बच्चों के साथ चर्चा करें। इस बात पर विस्तृत चर्चा करें कि उत्सव के माध्यम से परिवार में प्रेम और निकटता बढ़ती है। यह भी स्पष्ट करें कि उपहार देना और प्राप्त करना प्रेम की अभिव्यक्ति है। घर पर केक या कुकीज पकाना भी परिवार के लिए प्यार का इजहार करने का एक तरीका है। उपयोग किए गए, किन्तु अच्छी स्थिति के खिलौने, कपड़े जरूरतमंद बच्चों को दान करना भी उनके प्रति सौहार्द प्रकट करना है। शिल्प कला का महत्व बतायें कि इससे रचनात्मकता का विकास होता है!
आवश्यक सामग्री:- कागज की प्लेट
- पेंसिल
- पेंट ब्रश
- लाल और काले रंग का पेंट
- फेविकोल
- सफेद कपास
- एक कागज़ की प्लेट और पेंसिल लें।
- सांता की टोपी को चिह्नित करने के लिए एक घुमावदार रेखा खींचें।
- आँखें और होंठ चित्रित करें।
- घुमावदार लाइन के ऊपर सांता की टोपी बनाने के लिए ब्रश की सहायता से लाल रंग से पेंट करें।
- माथे पर घुमावदार रेखा पर गोंद की एक पंक्ति खींचें।
- गोंद के ऊपर कपास की पतली पट्टी रखें, यह सांता की लाल टोपी के लिए बॉर्डर बनाता है।
- उसी तरह, सांता की दाढ़ी और मूंछ बनाने के लिए गोंद की सहायता से कपास की पतली तह लगाएं।
- आंखें और मुंह को काले रंग से रंगें।
- नाक और होंठ के लिए लाल रंग पेंट करें।
- सुंदर सांता तैयार है। आप इसे ऊंचाई पर एक स्ट्रिंग के साथ लटका सकते हैं या दाढ़ी के दोनों तरफ तार के साथ एक फेस-मास्क (चेहरे पर नकाब)के रूप में उपयोग कर सकते हैं!









